Home Blog अवैध देशी महुआ शराब बिक्री करते 01 महिला आरोपिया को पुलिस ने...

अवैध देशी महुआ शराब बिक्री करते 01 महिला आरोपिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

📍 थाना – भानुप्रतापपुर
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर

🔷 आरोपिया के कब्जे से 25 लीटर देशी महुआ शराब एवं 50 किलोग्राम महुआ पास (लहान) कुल कीमती 4500/- रुपये जप्त।
🔷 थाना भानुप्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

Ro.No - 13672/156

🟨 गिरफ्तार आरोपिया का विवरण :-
◽ डॉली कोर्राम, पति – संजू कोर्राम, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 7 सालिहापारा, भानुप्रतापपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
◽ थाना भानुप्रतापपुर के अपराध क्रमांक 62/2026, धारा 34(2), 34(1)(च) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही।

🟨 मामले का संक्षिप्त विवरण :-
श्री निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

◽इसी क्रम में दिनांक 12.03.2026 को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डॉली कोर्राम द्वारा अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

◽घेराबंदी के दौरान एक महिला पुलिस को देखकर घबराकर भागने का प्रयास कर रही थी, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम डॉली कोर्राम निवासी सालिहापारा भानुप्रतापपुर बताया।

◽तलाशी के दौरान आरोपिया के घर के पीछे बाड़ी में बने बाथरूम में छिपाकर रखे 20 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरकिन में 20 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता वाले जरकिन में 05 लीटर, कुल 25 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित देशी महुआ शराब (कीमत लगभग 3750/- रुपये) बरामद की गई।

◽इसके अतिरिक्त नीले रंग के 05 प्लास्टिक डब्बों में भरा हुआ कुल 50 किलोग्राम महुआ पास (लहान) (कीमत लगभग 750/- रुपये) भी बरामद किया गया।

◽इस प्रकार कुल 4500/- रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(च) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

🟨 बरामदगी का विवरण :-
◽ 25 लीटर देशी महुआ शराब – कीमती 3750/- रुपये
◽ 50 किलोग्राम महुआ पास (लहान) – कीमती 750/- रुपये

🟨पुलिस टीम का विवरण:-*
◽ निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर , उप निरीक्षक प्रेम कुमार झा, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण मरकाम, महिला सहायक उप निरीक्षक कलावती थापा, महिला प्रधान आरक्षक 283 सुमित्रा मण्डावी, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू आरक्षक क्रमांक 735 राजकुमार यादव, आरक्षक क्रमांक 224 राकेश मरकाम, आरक्षक क्रमांक 970 रामदास कुंजाम, आरक्षक क्रमांक 2369 दिनेश हुर्रा, महिला आरक्षक क्रमांक 786 रमिला गावडे, महिला आरक्षक क्रमांक 1192 पवन रेखा कोरपे,

🟨कांकेर पुलिस की अपील:-*
◽ अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है।
◽इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है।
◽यह दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here