Home Blog अवैध शराब बिक्री पर थाना चारामा पुलिस की कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री पर थाना चारामा पुलिस की कार्यवाही

0

📍 थाना – चारामा
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

🔷 आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब जप्त

Ro.No - 13672/156

🔷उत्तर बस्तर कांकेर जिले में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे अपराध मुक्त समाज बनाने उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

◽इसी क्रम में दिनांक 12.03.2026 को थाना चारामा पुलिस द्वारा ग्राम भ्रमण एवं शराब रेड अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दरगहन स्कूलपारा निवासी एक व्यक्ति अपने घर के पीछे आंगन में अवैध रूप से हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है।

◽सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी गई। मौके पर उपस्थित व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अखिलेश यादव पिता स्व. बोधीराम यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी दरगहन स्कूलपारा थाना चारामा होना बताया। गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उसके घर के आंगन में दीवार के किनारे रखे एक लाल रंग के प्लास्टिक जरीकेन (क्षमता 05 लीटर) तथा 01 लीटर की बिसलेरी पानी की बोतल में भरी कुल 06 लीटर हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब (कीमत लगभग 900 रुपये) बरामद की गई।

◽उक्त अवैध शराब को मौके पर विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर अपराध क्रमांक 46/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 12.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। अपराध अजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

🔷गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
* अखिलेश यादव, पिता स्व. बोधीराम यादव
उम्र – 32 वर्ष
निवासी – दरगहन स्कूलपारा, थाना चारामा, जिला कांकेर

🔹 जप्त सामग्री:
* हाथ भट्टी से बनी देशी महुआ शराब – 06 लीटर
* अनुमानित कीमत – 900 रुपये

🔷कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:
* निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उप निरीक्षक रनेष सठिया,ASI टीकम सोने,आरक्षक सुरेश सिन्हा ।

🔷 कांकेर पुलिस की अपील:
अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी-सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा अपराधिक हेल्पलाइन नंबर – 9479155125 संचालित किया जा रहा है। इस नंबर पर दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here