Home कांकेर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर पुलिस की कार्यवाही, 17...

अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर पुलिस की कार्यवाही, 17 लीटर देशी महुआ शराब जब्त

0

 

 

Ro.No - 13672/156

🔷उत्तर बस्तर कांकेर जिले में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे अपराध मुक्त समाज बनाने उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 

◽ इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मललडोबरी में एक व्यक्ति निर्माणाधीन मकान के पीछे हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब को प्लास्टिक डिब्बों में रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना की तस्दीक पर थाना प्रभारी (प्रशिक्षु) श्री प्रतिक दादासाहेब (भा.पु.से.) के निर्देशन में प्रधान आरक्षक कौशल साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी घनश्याम नेताम को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ लिया गया।

 

◽पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 17 लीटर देशी महुआ शराब एवं 200 रुपये बिक्री रकम जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1700 रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

🟦गिरफ्तार आरोपी का विवरण:-

घनश्याम नेताम, पिता राम सिंह नेताम, उम्र 45 वर्ष, निवासी मललडोबरी, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

 

🟦कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:-

थाना प्रभारी (प्रशिक्षु) प्रतिक दादासाहेब बनसोडे , उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, प्रधान आर. कौशल कुमार साहू, आरक्षक शैलेन्द्र चतुर्वेदी, रोशन राठौर एवं ईश्वर साहू।

 

🟦कांकेर पुलिस की अपील:-

◽अपराध नियंत्रण में पुलिस के साथ आम नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संचालित अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर सूचना दें।

◽सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here