Home Blog जिला प्रशासन की अभिनव पहल,जिले के युवाओं के लिए “पूना परियान-नई उड़ान”...

जिला प्रशासन की अभिनव पहल,जिले के युवाओं के लिए “पूना परियान-नई उड़ान” योजना शुरू,सेना-पुलिस भर्ती की निःशुल्क तैयारी का मिलेगा मौका

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 14 मार्च 2026/ जिला प्रशासन कांकेर द्वारा युवाओं को सेना, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नई पहल ‘पूना परियान-नई उड़ान’ योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत जिले के युवाओं को सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी।

यह अभिनव पहल कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी के निर्देशन में संचालित की जा रही है। कार्यक्रम के संचालन में जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद और जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) नवनीत पटेल का मार्गदर्शन रहेगा। योजना के अंतर्गत उन छात्र-छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा जो पुलिस विभाग में एसआई भर्ती, पुलिस आरक्षक भर्ती, भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती, थल सेना, जल सेना, वायु सेना भर्ती, एनडीए परीक्षा तथा वनरक्षक भर्ती में शामिल होना चाहते हैं। जिला प्रशासन द्वारा इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) की तैयारी भी पूरी तरह निःशुल्क कराई जाएगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को सही मार्गदर्शन और व्यवस्थित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय सेवाओं में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा युवाओं की दौड़, शारीरिक दक्षता, अनुशासन और मानसिक क्षमता का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सफल हो सकें।

Ro.No - 13672/156

इस योजना के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। चयन के लिए 01 अप्रैल को सुबह 09 बजे से काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग दो स्थानों पर होगी, जिसमें पहला केंद्र ग्राम चौगेल (मूल्ला), विकासखंड भानुप्रतापपुर में दल्ली रोड पर तथा दूसरा केंद्र जिला मुख्यालय कांकेर के सिंगारभाट स्थित वृहद खेल मैदान परिसर में बनाया गया है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें ओपन जिम, विशाल खेल मैदान, निःशुल्क हॉर्स राइडिंग प्रशिक्षण, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण, स्विमिंग पुल की सुविधा तथा मानसिक क्षमता परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शामिल है। जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर पंजीयन कराएं और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं। जिला प्रशासन की यह पहल निश्चित रूप से जिले के युवाओं को सेना और पुलिस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में करियर बनाने का नया अवसर प्रदान करेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7389562231 और 6254409251 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here