📍 थाना – चारामा
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📍 दिनांक – 14.03.2026
🔷 आरोपी के कब्जे से 7.500 लीटर हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब जप्त ।
🔷उत्तर बस्तर कांकेर जिले में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे अपराध मुक्त समाज बनाने उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
◽दिनांक 14.03.2026 को थाना चारामा पुलिस टीम ग्राम भ्रमण एवं शराब रेड अभियान पर रवाना हुई थी। भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बागडोंगरी में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति के घर पर रेड कार्यवाही की।
◽मौके पर मिले व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ईश्वर नेताम पिता समारूराम नेताम, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बागडोंगरी थाना चारामा जिला कांकेर बताया। गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अलग-अलग 06 बोतलों में भरी हुई हाथ भट्टी की बनी कुल 7.500 लीटर महुआ शराब तथा नगदी 200 रुपये बरामद की गई, जिसे मौके पर जप्त कर सीलबंद किया गया।
◽आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब रखने एवं बिक्री करने का अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
🔷गिरफ्तार आरोपी का विवरण :
◽ईश्वर नेताम, पिता समारूराम नेताम, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बागडोंगरी थाना चारामा जिला कांकेर।
🔷बरामदगी :
• 06 अलग-अलग बोतलों में भरी देशी महुआ शराब – कुल 7.500 लीटर (कीमत लगभग 750 रुपये)
• नगदी – 200 रुपये।
🔷पुलिस टीम :
निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सउनि टीकम सोने, सउनि सालिक निषाद, आरक्षक सेवन ध्रुव शंकर खुंटे, आरक्षक विद्या मंडल।
🔷 कांकेर पुलिस की अपील:
अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी-सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा अपराधिक हेल्पलाइन नंबर – 9479155125 संचालित किया जा रहा है। इस नंबर पर दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।



