📍 थाना – सिटी कोतवाली कांकेर
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📍 दिनांक – 17.03.2026
♦️52 पत्ती ताश व जुमला रकम 230 रूपयें, 04 नग मोबाईल एंव 07 नग मोटर सायकल बरामद किया गया।
♦️थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।
(1)गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
01. पंकज यादव पिता श्री सुरेश यादव उम्र 31 वर्ष निवासी पण्डरीपानी थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर
02. घनश्याम कावडे पिता अभिराम कावडे उम्र 23 वर्ष निवासी मोहपुर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर
03. शक्ति कावडे पिता श्री विक्रम कावडे उम्र 18 वर्ष निवासी मोहपुर थाना कांकेर जिला कांकेर
04. युवराज देवागंन पिता श्री रामचंद देवागंन उम्र 24 वर्ष निवासी सरंगपाल थाना कांकेर जिला कांकेर
(2) बरामदगी का विवरणः- 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 230 रूपयें, 04 नग मोबाईल एवं 07 नग मोटर सायकल
(3) घटना का संक्षिप्त विवरणः-
श्री निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देषन पर जिला में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् दिनांक 15.03.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पण्डरीपानी तालाब के पास खेत में कुछ लोग ताश के 52 पत्ती ताश में रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं कि सूचना थाना प्रभारी को मिलने पर थाना से उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम पण्डरीपानी में मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर पकडे गये आरोपी 1. पंकज यादव, 2.घनश्याम कावडे, 3. शक्ति कावडे, 4. युवराज देवागंन उक्त आरोपियों के बब्जे से 230 रूपयें एवं 52 पत्ती ताश, 04 नग मोबाईल एवं 07 मोटर सायकल को जप्त किया गया आरोपियों का कृत्य जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया गया है।
(3)पुलिस टीम का विवरणः- थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0), उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी, आरक्षक 1024 शैलेनद्र चतुर्वेदी, आरक्षक 1471 रोशन राठौर, 711 ईश्वर साहू
(4) कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।



