📍 थाना – कोरर
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📍 दिनांक – 17.03.2026
🔷आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा ।
🔷 घटना का संक्षिप्त विवरण:-
◽उत्तर बस्तर कांकेर जिले में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे अपराध मुक्त समाज बनाने उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
◽दिनांक 16.03.2026 को थाना कोरर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरकाटोला निवासी सुग्रीव हिचामी अपने घर के आंगन में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु संग्रहित कर रखा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
◽रेड के दौरान आरोपी के घर के आंगन से एक प्लास्टिक थैला एवं बोरी में रखी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें—
• 21 नग सिम्बा बीयर (कुल 13650 एमएल)
• 17 नग गोल्डन गोवा (कुल 3060 एमएल)
• 11 नग प्लेन शोले (कुल 1980 एमएल)
◽कुल 18690 एमएल अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7120/- है, मौके से जप्त की गई।
◽आरोपी से पूछताछ में उक्त शराब को बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया गया, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर दिनांक 17.03.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
🔷 गिरफ्तार आरोपी का विवरण
• नाम: सुग्रीव हिचामी/ पिता: प्रितराम हिचामी,उम्र: 40 वर्ष, निवासी: ग्राम मरकाटोला, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
🔸 आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2008 से अब तक आबकारी संबंधी 14 प्रकरण दर्ज हैं तथा यह थाना कोरर का निगरानीशुदा गुंडा-बदमाश भी है।
🔷 बरामदगी
कुल 49 नग अंग्रेजी शराब (18690 एमएल)
कुल कीमत – ₹7120/-
🔷 पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में प्र.आर. 656 कन्हैया लाल पटेल, आरक्षक 1075 भारत दुग्गा, 1000 मनोज साहू, डीएसएफ 2383 लल्ली मंडावी, महिला आरक्षक 1239 ममता टांडिया एवं 964 सुमित्रा गोटा ।
🔷 कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अपराध नियंत्रण में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
📞 अपराधिक हेल्पलाइन नंबर: 94791-55125
◽आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



