📍 पुलिस अधीक्षक कार्यालय,
📍 जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक – 18.02.2026
♦️ कांकेर पुलिस की पहल : आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश जारी ।
♦️ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील।
♦️ जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्योहारों के मध्य नजर ; शांति समिति की बैठक आयोजित।
🔶जिले में आगामी त्योहारों जैसे नवरात्रि, ईद एवं रामनवमी को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
🔶 यह बैठक पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू,SDM श्री अरुण कुमार वर्मा,अनुभागीय पुलिस अधिकारी श्री मोहसिन खान,श्री प्रतीक दादासाहब बंसोडे(प्रशिक्षु IPS)सहित विभिन्न समितियों के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
🔶 बैठक के प्रमुख बिंदु
🔸सभी उपस्थित सदस्यों को त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔸 संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी।
🔸डीजे, ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं धुमाल के उपयोग के संबंध में उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया।
🔸 कार्यक्रम की सूचना: सभी समितियों को अपने आयोजनों की पूर्व सूचना संबंधित थाना को देने एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने निर्देशित किया गया।
🔸 पूजा पंडालों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश एवं पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया।
🔸 सतर्कता एवं सहयोग: किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
🔸 सोशल मीडिया निगरानी: भ्रामक खबरों, अफवाहों एवं आपत्तिजनक पोस्ट से बचने तथा ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई।
🔶 कांकेर पुलिस की अपील:-
कांकेर पुलिस द्वारा सभी धर्मों के नागरिकों से अपील की गई है कि वे आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
👉 किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम, अपराधिक हेल्पलाइन नंबर
94791- 55125 पर देंवे।



