Home Blog अवैध शराब बिक्री पर कोरर पुलिस की कार्यवाही, कनेचुर के आमापारा व खासपारा...

अवैध शराब बिक्री पर कोरर पुलिस की कार्यवाही, कनेचुर के आमापारा व खासपारा में रेड कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

0

📍 थाना – कोरर
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक – 18.03.2026

🔶 घटना का संक्षिप्त विवरण
◽उत्तर बस्तर कांकेर जिले में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे अपराध मुक्त समाज बनाने उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
◽दिनांक 17.03.2026 को थाना कोरर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कनेचुर के आमापारा एवं खासपारा में अवैध रूप से अंग्रेजी एवं महुआ शराब का संग्रहण कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
◽पुलिस टीम द्वारा ग्राम कनेचुर में दबिश दी गई, जहां आरोपी भगवती कांगे के घर से 06 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹600), आरोपी कैलाश मंडावी के घर से 35 नग प्लेन शोले अंग्रेजी शराब (6.300 लीटर, कीमत ₹2880)

Ro.No - 13672/156

◽बरामद कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई।

🔶 गिरफ्तार आरोपी:-
▪️ भगवती कांगे, उम्र 59 वर्ष, निवासी आमापारा कनेचुर
▪️ कैलाश मंडावी, उम्र 26 वर्ष, निवासी खासपारा कनेचुर

🔶 बरामदगी विवरण:-
▪️ कुल 35 नग अंग्रेजी शराब (6.300 लीटर) – ₹2880
▪️ महुआ शराब – 06 लीटर – ₹600

🔶 पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, सउनि उमेश वर्मा, आरक्षक विनोद साहू, महिला आरक्षक ममता टांडिया, महिला आरक्षक पदमा कुंजाम, सैनिक रामचंद उयके

🔶 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध नियंत्रण पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत दें।
📞 अपराधिक हेल्पलाइन नंबर: 94791-55125
👉 सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here