📍 थाना – सिटी कोतवाली कांकेर
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📍 दिनांक – 17.03.2026
🔷 दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, 16 लीटर देशी महुआ शराब जप्त,जुमला 1920 रुपए/-।
🔷 उजियारा अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर की गई कार्यवाही ।
🔶 घटना का संक्षिप्त विवरण:-
◽उत्तर बस्तर कांकेर जिले में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे अपराध मुक्त समाज बनाने उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
◽इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुभिया मुडपार में दो अलग-अलग स्थानों पर आरोपी महिलाएं अपने-अपने घरों में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखी हुई हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दोनों स्थानों पर दबिश दी गई।
🔶पुलिस कार्यवाही एवं बरामदगी
🔹आरोपी अंजू कुलदीप के घर बाड़ी से 05-05 लीटर की दो जरकीन में कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1200/- है।
🔹आरोपी श्रीमती माधुरी यादव के घर (किचन) से 05 लीटर की एक जरकीन एवं 01 ली बोतल में कुल 06 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत ₹720/- है।
🔹कुल जप्ती:
दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 16 लीटर देशी महुआ शराब, जुमला कीमती ₹1920/- जप्त की गई।
🔶 गिरफ्तार आरोपी
1. अंजू कुलदीप, निवासी सुभिया मुडपार, थाना कांकेर
2. श्रीमती माधुरी यादव (उम्र 36 वर्ष), निवासी सुभिया मुडपार, थाना कांकेर
◽दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 100/2026 एवं 101/2026, धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
🔶 पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब के नेतृत्व में उपनिरीक्षक डी.आर. साहू, म.प्र.आर. सुमित्रा मरकाम, आरक्षक शैलेन्द्र चतुर्वेदी, रोशन राठौर एवं ईश्वर साहू ,आरक्षक 645 शक्ती सिंह, म.आर. 707 कोमेश्वरी मानिकपुरी
की सराहनीय भूमिका रही।
🔶 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध नियंत्रण में पुलिस और आम जनता की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
📞 अपराधिक हेल्पलाइन नंबर: 94791-55125
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।



