Home Blog बस्तर हेरीटेज मैराथन प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर एसपी ने किया...

बस्तर हेरीटेज मैराथन प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर एसपी ने किया रवाना

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 मार्च 2026/ बस्तर हेरीटेज मैराथन के व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीयन कराने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए बस्तर हेरीटेज मैराथन प्रचार वाहन को पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे सहित जिला शिक्षा अधिकारी, सभी व्यायाम अनुदेशक एवं विभिन्न खिलाड़ी भी मौजूद थे। हेरीटेज मैराथन प्रचार वाहन के रवाना होते समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में पुलिस बैंड टीम द्वारा देशभक्ति धुन भी बजाया गया।
उल्लेखनीय है कि 22 मार्च को जगदलपुर में बस्तर हेरीटेज मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 22 किलोमीटर फुल मैराथन, 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन तथा 05 किलोमीटर फन रन की प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाग लेने के लिए बस्तर संभाग के प्रतिभागियों का पंजीयन निःशुल्क किया गया है। पुरस्कार राशि सीनियर वर्ग (महिला एवं पुरूष) प्रथम पुरस्कार 01 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रूपए, चतुर्थ पुरस्कार 15 हजार रूपए, पांचवा पुरस्कार 10 हजार रूपए, छठवां पुरस्कार 05 हजार रूपए, सातवां पुरस्कार 04 हजार रूपए, आठवां पुरस्कार 03 हजार रूपए, नवां पुरस्कार 25 सौ रूपए और दसवां पुरस्कार 02 हजार रूपए निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार जुनियर वर्ग (बालक एवं बालिका) के लिए प्रथम पुरस्कार 15 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 08 हजार रूपए, चतुर्थ पुरस्कार 04 हजार रूपए और पंचम पुरस्कार 02 हजार रूपए निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा बस्तर हेरीटेज मैराथन में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को पंजीयन कराने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here