Home Blog बीजापुर में भावुक विदाई डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल को अधिकारियों ने...

बीजापुर में भावुक विदाई डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल को अधिकारियों ने दी आत्मीय विदाई

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले में अपनी सेवाएं दे रहे डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल के बिलासपुर जिला स्थानांतरण पर जिला प्रशासन द्वारा एक गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से उन्हें आत्मीय विदाई दी। कार्यक्रम में कलेक्टर संबित मिश्रा ने गवेल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया। उनके कार्यों ने जिले में प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा को नई दिशा दी है।
विदाई समारोह में अपने संबोधन में नारायण प्रसाद गवेल ने बीजापुर में बिताए गए समय को अपने जीवन के “स्वर्णिम पल” बताते हुए सभी वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां का अनुभव उनके लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ नम्रता चौबे, इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना तथा संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने गवेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए और भावभीनी विदाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here