Home Blog किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष बने पदमन साहू, जताया आभार और किसानों के हित...

किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष बने पदमन साहू, जताया आभार और किसानों के हित में कार्य का संकल्प

0

धोबनी – (सरसीवा) किसान कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पदमन साहू ने अपनी नई जिम्मेदारी मिलने पर हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
पदमन साहू ने विशेष रूप से विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीषम साहू, ब्लॉक किसान अध्यक्ष रोहित साहू तथा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य किसानों के हित में निरंतर कार्य करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना है। साथ ही उन्होंने सभी से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है और सभी ने पदमन साहू को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here