धोबनी – (सरसीवा) चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस एवं हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर ग्रामीण साहू संघ धोबनी द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में गांव के सामाजिक बंधु, माता-बहनों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
इस दौरान भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई, जिसमें सभी ने मिलकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज के वरिष्ठजनों ने माता कर्मा के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में लोचन प्रसाद साहू, कोमल साहू, खिकराम साहू, योगेश्वर साहू, रोहित साहू, सतीश साहू, जगमोहन लाल साहू, जितेंद्र साहू, हेमलाल साहू, प्रहलाद साहू, दिलीप साहू, भूपेंद्र साहू, दयानिधि साहू, मोहन साहू, पुष्पेंद्र साहू, कृष्ण कुमार साहू एवं पुरुषोत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं वरिष्ठजनों का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा सभी के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण साहू संघ धोबनी के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपरा को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।



