Home छत्तीसगढ़ डी. ए. वी. खम्हरिया के मेधावी विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

डी. ए. वी. खम्हरिया के मेधावी विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

0

भिलाईगढ़।
डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, खम्हरिया के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। नन्हीं कक्षाओं से लेकर उच्च कक्षाओं तक विद्यार्थियों ने परिश्रम, अनुशासन एवं लगन का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
एलकेजी कक्षा में कुंजल साहू (100%) एवं टिम्शी साहू (99%) ने शानदार सफलता अर्जित की। यूकेजी में हिमेश साहू (98%) तथा निहारिका जायसवाल (95%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।
कक्षा 1 में प्रियांश साहू (96%), दीप्ति श्रीवास (94%); कक्षा 2 में उर्वी साहू (97%), हेयांश श्रीवास (83%); कक्षा 3 में सुनैना यादव (99.9%), ममता साहू (94%); कक्षा 4 में प्रसांत श्रीवास (98.2%), निव्या साहू (96.6%); कक्षा 5 में अदिति साहू (94.5%), विरिका साहू (92.33%); कक्षा 6 में खेमन पटेल (90.25%), खिलेश साहू (87.41%) ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
कक्षा 7 में भूमि जायसवाल, गोपीराज साहू एवं पूर्वी साहू ने समान रूप से 97.66% अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की, वहीं हारून बंजारे (96.91%) भी उत्कृष्ट रहे।
कक्षा 8 में काशिश साहू (84%), जिया साहू (74.74%); कक्षा 9 में आयुष केशरवानी (85%), क्रिस्टी आर्यन (84.5%) ने सफलता अर्जित की।
कक्षा 11वीं में संगीता भास्कर (वाणिज्य) (92%), संध्या साहू(वाणिज्य) (90%), वर्षा साहू (विज्ञान) (81.33%) एवं सिमरन साहू (विज्ञान) (75%) ने प्रशंसनीय प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर रिपोर्ट कार्ड वितरण के दौरान विद्यालय के समर्पित शिक्षक वृंदा भास्कर, विश्वनाथ चंद्रा, राजेश साहू, घनश्याम साहू, रिचा साहू, मीना पटेल, कर्मन निराला, गोल्डी दुबे, कमलेश श्रीवास, आशीष खूंटे, दक्ष साहू, कृतिका केशरवानी, दीपिका जायसवाल, डिंपल आदित्य एवं रितु भारद्वाज सहित समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार रात्रे ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि
“यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here