Home रायगढ सब इंस्पेक्टर बनीं शांता सिदार का प्रथम गृह आगमन पर भव्य स्वागत,...

सब इंस्पेक्टर बनीं शांता सिदार का प्रथम गृह आगमन पर भव्य स्वागत, गांव में खुशी का माहौल

0

लैलूंगा (संवाददाता):सतीश शुक्ला लैलूंगा
ग्राम मुकड़ेगा की बेटी एवं स्वर्गीय बलराम सिदार की सुपुत्री शांता सिदार के सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रथम गृह आगमन पर गांव में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
गांव पहुंचते ही ग्रामीणों एवं परिजनों ने फूल-मालाओं से शांता सिदार का आत्मीय स्वागत किया। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया। समारोह के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि शांत सिदार की मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने शांत सिदार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार पुलिस अधिकारी बनने की अपेक्षा व्यक्त की।
शांता सिदार ने इस अवसर पर अपने माता, गुरुजनों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।
समारोह के अंत में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और गांव की इस बेटी की सफलता को ऐतिहासिक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here