Home Blog उजियारा अभियान के तहत मार्च माह में कांकेर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही...

उजियारा अभियान के तहत मार्च माह में कांकेर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।

0

📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📍 पुलिस अधीक्षक कार्यालय
📅 माह – मार्च 2026

🟪अपराधों पर सख्त नियंत्रण : कांकेर पुलिस का एक्शन मोड।
🟪अवैध शराब, जुआ और मादक पदार्थों पर प्रहार हेतु कांकेर पुलिस सक्रिय।

Ro.No - 13759/40

🔷श्री निखिल राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के अंतर्गत माह मार्च 2026 मे विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन एवं प्रभावी कार्यवाही की गईं।

🔷 अभियान के दौरान पुलिस द्वारा:
◽अवैध महुआ शराब एवं देशी/विदेशी शराब की बिक्री पर रोक।
◽ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सघन दबिश ।
◽लगातार पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान ।
◽सार्वजनिक स्थलों एवं छिपे हुए अड्डों पर छापामार कार्यवाही।
◽जुआ संचालित करने वाले गिरोहों पर सख्ती।
◽त्योहार/भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी
रखी गई।

🔷जिसके तारतम्य में जिले के विभिन्न थाना/ चौकी क्षेत्र में आबकारी मामलों के कुल 61 प्रकरण ,जप्त मात्रा –लगभग 478.850 लीटर अवैध शराब,कुल अनुमानित मूल्य ₹1,01,410/- एवं जुआ मामलों के कुल 08 प्रकरण जिसमें कुल 36 आरोपियों से ₹72,570/-रकम जप्त कर प्रभावी कार्यवाही की गई।

🔷कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि:–
🔹 अवैध शराब, जुआ एवं मादक पदार्थ से संबंधित जानकारी अपराधिक हेल्प लाईन नंबर 9479155125 तत्काल पुलिस को दें।
🔹 समाज को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त बनाने में सहयोग करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here