धोबनी ( सरसीवा ) – सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में आज अष्टम कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने पूरे वर्ष के अध्ययन अनुभव को शिक्षकों के समक्ष साझा किया। इस दौरान कई विद्यार्थी भावुक नजर आए।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। कार्यक्रम में षष्ठ और सप्तम कक्षा के विद्यार्थियों ने भी उपहार भेंट कर अपने वरिष्ठ साथियों का स्वागत और सम्मान किया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के प्रहलाद साहू, हेमलता साहू, शशि प्रभा तिवारी, राजेश्वरी श्रीवास, यशोदा साहू, तुलसी साहू, प्रीति पटेल एवं रजनी पटेल सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।



