Home छत्तीसगढ़ विधायक रेणुका सिंह नें किया लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन

विधायक रेणुका सिंह नें किया लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन

0

 

अब की बार 400 पार का दिलाया संकल्प

Ro.No - 13672/156

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
मनेन्द्रगढ़ / भारतीय जनता पार्टी एमसीबी जिला के भरतपुर -सोनहत विधान सभा का लोकसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ शुक्रवार को चैनपुर स्तिथ जिला भाजपा कार्यालय के प्रथम तल अटलकुंज हुआ । आपको बता दें कि इस लोक सभा स्तरीय कार्यालय का शुभारम्भ पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व भरतपुर-सोनहत की वर्तमान विधायक रेणुका सिंह के करकमलों से हुआ ततपश्चात भारत माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित किया गया।कार्यालय के शुभारभ के अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत् पुष्पगुछ दे कर किया गया।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विधायक रेणुका सिंह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने का आज हम सभी को संकल्प लेना है मोदी के अबकी बार 400पार के नारे को सच व सफल करना हर एक भाजपा के कार्यकर्ता का दायित्व होना चाहिए जिससे देश के यसस्वी प्रधानमंत्री मोदी को फिर से एक बार देश की कमान सौंप सकें जिससे देश का निरंतर विकाश हो और हमारा देश दुनिया का सबसे समृद्धशाली राष्ट्र बन सके ।
उक्त कार्यक्रम मे भाजपा जिला महामंत्री रामलखन सिंह,जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा उर्मिला नेताम,सरजू यादव, लखनलाल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, आशीष मजूमदार, धनेश यादव,संजय राय,मनोज शुक्ला,पी मनी,अजय विश्वकर्मा, दिलीप नायर,प्रदीप वर्मा,नारायण यादव, ललित केशरवानी,हिमंशु श्रीवास्तव,अंकुर जैन,उजीत नारायण सिंह,विमल जैन, डाक्टर हरी सिंग,रवि गुप्ता,अलका गांधी,सुश्री कोमल पटेल,शमा खान सहित अन्य कार्यकर्तगण उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री रामलखन सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here