Home Blog नारायणपुर जिले के मरीज का उपचार सिविल अस्पताल पखांजूर में जारी

नारायणपुर जिले के मरीज का उपचार सिविल अस्पताल पखांजूर में जारी

0

उत्तर बस्तर कांकेर 29 अप्रैल 2026/ नारायणपुर जिले के ग्राम बीनागुण्डा निवासी मरीज श्री मारू पद्दा, पिता स्व. श्री कुले पद्दा को खाट पर लिटाकर सिविल अस्पताल पखांजूर लाए जाने संबंधी 25 अप्रैल 2026 को प्रकाशित खबर के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बीएमओ पखांजूर के हवाले से बताया कि उक्त 45 वर्षीय मरीज को उनके गृह ग्राम बीनागुण्डा (जिला नारायणपुर) से खाट पर लिटाकर कांकेर जिले के सीमावर्ती ग्राम खैरीपदर विकासखण्ड कोयलीबेड़ा तक पैदल लेकर आने की जानकारी मिलते ही बीएसएफ कैंप छोटेबेठिया की फोर्स के वाहन से तत्काल सिविल अस्पताल पखांजूर लाकर भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मरीज श्री पद्दा का इलाज वर्तमान में कोमलदेव शासकीय जिला चिकित्सालय कांकेर में इलाज चल रहा है तथा विभिन्न प्रकार का परीक्षण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here