Home छत्तीसगढ़ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी का परिणाम...

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी का परिणाम रहा सत प्रतिशत

0

 

मस्तूरी।सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी में राजेंद्र सोनी (उपाध्यक्ष सरस्वती बाल कल्याण समिति मस्तूरी)की अध्यक्षता एवं दिनेश सराफ (सचिव सरस्वती बाल कल्याण समिति मस्तूरी)के मुख्य आतिथ्य तथा अनिल श्रीवास (अभिभावक) v आकांक्षा राठौर (अभिभावक)के विशिष्ट आतिथ्य में स्थानीय परीक्षाफल घोषित किया गया l जिसमें कक्षा में प्रथम पांच स्थान प्राप्तकर्ता भैया बहनों को स्थानीय समिति के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया l

Ro.No - 13848/159

इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक

सराफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा ग्रीष्मकालीन विशेष कक्षाएं में भेजने का आग्रह किया l

विशिष्ट अतिथि श्रीवास ने विद्यालय की अनुशासन संस्कार v पढाई की श्रेष्ठता की प्रशंसा किया l

आकांक्षा जी ने कैरियर निर्माण में विशेष मार्गदर्शन दिए जाने का आग्रह किया l

विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया l संचालन श्रीमती सीमा राठौर ने किया l

इस अवसर पर 75 अभिभावक सहित सैकड़ो की संख्या में भैया बहन उपस्थित रहे l

इसी दिन 3=00 बजे 10 वी और 12वी का घोषित परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा । जिसमें दसवीं कक्षा में 95.6% अंकों के साथ भैया स्वप्निल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं 12 वो कक्षा में बहन खुशी यादव ने 89% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया l

इन सभी की सफलताओं पर समिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह चंदेल एवं पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here