Home कांकेर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 04 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 04 आरोपी गिरफ्तार

0

 

♦️आरोपियों के कब्जे से 10 नग मोबाइल एवं नगदी जब्त

Ro.No - 13759/40

♦️सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

 

🟥घटना का संक्षिप्त विवरण:-

◽जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत दिनांक 23.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ग्राम आतुरगांव नाकापारा में सड़क किनारे बैठकर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं तथा आईडी उपलब्ध कराकर अवैध लेन-देन कर लाभ अर्जित कर रहे हैं।

 

◽सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा (नोडल अधिकारी साइबर सेल) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई।

 

◽सूचना पर थाना प्रभारी श्री प्रतीक दादासाहब बनसोडे (प्रशिक्षु IPS) के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। घेराबंदी कर कार्यवाही करने पर 04 आरोपियों को रंगे हाथों ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया।

 

◽आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम, 66(D) आईटी एक्ट एवं 111(2), 111(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्पश्चात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

👤 1. गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

➡️अमन कुमार राय, पिता अजय राय, उम्र 25 वर्ष, निवासी मरोदा सेक्टर, भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग

➡️एम. संदीप, पिता एम. शंकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी मरोवा थाना नेवई जिला दुर्ग

➡️ओशिन बाघमारे, पिता प्रवीण, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेक्टर-8 भिलाई जिला दुर्ग

➡️सौरभ सिंह, पिता अजय सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग

 

💰 2. जप्त संपत्ति का विवरण

➡️अमन कुमार राय से: 02 मोबाइल (कीमत ₹20,000) एवं ₹4,000 नगद

➡️एम. संदीप से: 03 मोबाइल (कीमत ₹10,000)

➡️ओशिन बाघमारे से: 03 मोबाइल (कीमत ₹15,000)

➡️सौरभ सिंह से: 02 मोबाइल (कीमत ₹70,000)

 

👮‍♂️ 4. पुलिस टीम

◽उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी,सहायक उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह,आरक्षक ईश्वर साहू, रामप्रसाद साहू, सैलेन्द्र चतुर्वेदी।

◽सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह श्याम

प्रधान आरक्षक सचिन शोरी, पर्वत पोया

आरक्षक प्रणय यादव।

 

📢 5. कांकेर पुलिस की अपील

◽अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी छोटी-सी सूचना भी बड़े अपराधों को रोकने में सहायक हो सकती है।

◽किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी हेतु अपराध हेल्पलाइन नंबर: 94791-55125 पर संपर्क करें।

◽सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here