Home कांकेर धनेलीकन्हार में सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने कार्यक्रम का शुभारंभ

धनेलीकन्हार में सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने कार्यक्रम का शुभारंभ

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर 01 मई 2026/ ग्राम पंचायत धनेलीकन्हार में सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एनसीईआर डाटा के अनुसार शेष हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही सुशासन तिहार के अंतर्गत नए आवेदनों का निराकरण करने के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अपर कलेक्टर कांकेर श्री अरुण वर्मा, सीईओ जनपद कांकेर श्री अश्वनी यादव, जनपद सदस्य श्री पंचूराम नायक एवं श्रीमती सरस्वती केमरो, उपसरपंच वेद कुमार उर्वसा, बस्तर मुन्ने नोडल श्री सुशील पोटाई, बीएमओ श्री शशांक गुप्ता, वरिष्ठ कृषि अधिकारी माया राम नेताम तथा क्लस्टर नोडल प्रणव मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here