Home कांकेर आदर्श आचरण संहिता का पालन करने की अपील

आदर्श आचरण संहिता का पालन करने की अपील

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिका परिषद, नगर पंचायतों के उप निर्वाचन में आदर्श आचरण संहिता का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरीय निकायों में उप निर्वाचन की घोषणा की जा चुकी है। आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सभी राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं शासकीय सेवकों के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है। आयोग के निर्देशानुसार जिले में नगरीय निकायों के उप निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अतः भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कांकेर जिले के नगरपालिका परिषद कांकेर, नगर पंचायत चारामा एवं पखांजूर के अंदर सभी राजनैतिक दलों से सबद्ध व्यक्तियों, सभी अभ्यर्थियों एवं समस्त शासकीय सेवकों को निर्वाचन आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here