Home Blog प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी, दावा-आपत्ति 30...

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी, दावा-आपत्ति 30 मई तक

0

उत्तर बस्तर कांकेर 20 मई 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल आंसर जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जारी सूचना के अनुसार मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है तथा दावा-आपत्ति 30 मई सायं 5.30 बजे तक आमंत्रित की गई है। जिले के परीक्षार्थियों को दावा-आपत्ति आदिवासी विकास सहायक आयुक्त कार्यालय कांकेर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज एवं प्रमाण जमा करना होगा। बिना प्रमाण के प्राप्त दावा-आपत्ति पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण पश्चात विशेषज्ञांे का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा तथा आवेदन डाक द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
क्रमांक/529/सिन्हा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here