तहसील नरहरपुर क्षेत्र अंतर्गत बार बार बिजली गुल होने से लोगो को परेशानी का शामना करना पड रहा है दिन मे हर आधे घंटे मे बिजली बंद होती है बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौन, आधे घंटे के बाद ही बहाल हों पाती है रोज 25 से 30 बार लाइट बंद होती है ल!विद्युत व्यवस्था को लेकर उपभोक्ता त्रस्त है रात हों या दिन किसी भी वक़्त बिजली गुल हों जाती है! रात के वक़्त भी लो वोल्टेज की शमस्या तो कभी आधी रात को बिजली गुल होना समान्य बात हों गई है लो वोल्टेज व जर्ज़र तार के कारण परेशानी का शामना करना पढता है तहसील नरहरपुर क्षेत्र अंतर्गत पहले से ही लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे है ऐसे मे बार बार बिजली बंद होने से किसान बोर पंप नहीं चला पा रहे है! आज की स्थिति मे बच्चे बोर्ड एग्जाम होने के कारण पढ़ाई करने मे परेशानी हों रही है रात मे लाइट जाने से गर्मी और मछर से परेशानी हों रही है किसानों भी खेतो की सिचाई नहीं कर पा रहे है धान की फसल गर्मी मे झुलस रही है लो वोल्टेज के चलते कई किसान का रबी फसल मरने लगा है खेत सूखने के कगार मे है किसानो ने सिचाई के लिए बोर पंप के भरोसे रोपाई का कार्य करवा लिए है लेकिन लो वोल्टेज के कारण सिचाई पंप नहीं चलने के कारण खेतो मे दरारे पड गई है!वही इन दिनों बोर्ड परीक्षा भी चल रही है जिससे छात्र छात्राओं को पढ़ाई मे दिक्कते हों रही है बिजली की आँख मिचोली एवं लो वोल्टेज की समस्या के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हों गया है लो वोल्टेज के कारण मोटर, पंखा, कूलर, फ्रीज ख़राब हो रहे है 24 घंटे बिजली की सप्लाई के दावे की पोल खुल रही है!सफ्ताह भर से क्षेत्र में फॉल्ट, लो वोल्टेज,ड्रिपिंग की बाढ़ सा आ गया है उपभोक्ताओ ने बताया की सब सेंटर अमोडा, नरहरपुर, चवाड, जुनवानी, चनार, बागोड़,देवगांव, मुरूमतरा, बाग़डोंगरी, देवीनवागांव, रिसेवाडा आदि गांव मे लो वोल्टेज की समस्या बनी हुईं है!



