*महमंद ग्राम पंचायत में सीसी रोड का भूमि पूजन, जनता में खुशी की लहर*
मस्तूरी। विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद के वार्ड क्रमांक 3 में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी एवं चंद्रप्रकाश सूर्या (प्रदेश महामंत्री, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा) तथा बी. पी. सिंह (किसान मोर्चा प्रवक्ता) की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस सड़क निर्माण से वार्ड क्रमांक 3 के ग्रामीणों को बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
प्रदेश के मुख्या विष्णु देव साय जी के सरकार में सांय सांय होगा विकास,, गली मोहल्ला तक बिछेगा सड़कों का जाल.. वर्षों से चली आ रही इस समस्या के समाधान की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आवागमन सुगम होगा और गांव के विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, पंच माधव साहू, मनोज सिंह, अमित रजक, अशोक साहू, सीना यादव, ललन सूर्यवंशी, दीपक साहू, रामा टंडन, आशीष यादव, सितेंद्र माकरे, राजेंद्र यादव, कुलदीप रजक, अशोक मानिकपुरी, राकेश सूर्यवंशी, राजेश वैद्य, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा कर नारियल फोड़ा गया और कार्य शीघ्र पूर्ण होने की कामना की गई। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क उनके दैनिक जीवन को आसान बनाएगी।



