Home छत्तीसगढ़ कोड़सा बीजापुर पुलिस प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन

कोड़सा बीजापुर पुलिस प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन

0

 

डीआरजी बीजापुर ने कांकेर को हराकर जीता खिताब
बीजापुर

Ro.No - 13759/40

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर पुलिस द्वारा आयोजित “कोड़सा बीजापुर प्रतियोगिता-2026” का भव्य समापन बुधवार को पुलिस लाइन खेल मैदान, बीजापुर में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीआरजी बीजापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांकेर की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कांकेर की टीम उपविजेता रही, वहीं डीआरजी बीजापुर-2 ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया, जिसकी दर्शकों एवं अधिकारियों ने सराहना की।

समापन समारोह में रेंज पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., ओएसडी कमलोचन कश्यप, डीआईजी केरिपु बल बी.एस. नेगी, कलेक्टर बीजापुर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय, डीएफओ बीजापुर संदीप बलगा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह प्रतियोगिता 25 मई 2026 से प्रारंभ होकर 27 मई 2026 तक आयोजित की गई। इसमें 07 जिलों की डीआरजी टीमों के साथ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) एवं एसटीएफ की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत चार पूलों में मुकाबले आयोजित किए गए। सेमीफाइनल मैच 26 मई को तथा फाइनल मुकाबला 27 मई को खेला गया।
अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं तथा समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बताया कि “कोड़सा” का अर्थ नव अंकुरित पौधा होता है। जिस प्रकार एक पौधा विकसित होकर मजबूत वृक्ष बनता है, उसी प्रकार बीजापुर और आसपास का क्षेत्र भी नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here