🟦वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से नक्सल डम्प सामग्री बरामद।
🟦जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।
🟦 घटना का संक्षिप्त विवरण :
श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में ,श्री दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर,श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री रणधीर सिंह गिल, सेनानी 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।
🟦इसी क्रम में जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे नक्सल डम्प बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🟦 घटना का संक्षिप्त विवरण :-
आज दिनांक 28.05.2026 को थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर ग्राम गट्टाकाल-गोमे के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा एक नक्सल डम्प बरामद किया गया।
▪️बीडीएस टीम द्वारा सावधानीपूर्वक जांच उपरांत डम्प को खोलकर निम्न सामग्री बरामद की गई :-
▪️ लाल कपड़े के पैकेट – 29 नग
(प्रत्येक लगभग 20 मीटर, कुल लगभग 580 मीटर)
▪️ काले रंग के ढीले कपड़े के टुकड़े – 02 नग
(लगभग 09 मीटर)
🟦सुरक्षा बलों द्वारा बरामद सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
🟦टीम कंमाडर:-
01.जे.पी. बाना इंस्पेक्टर बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
02. ईशरू, इंस्पेक्टर बीएसएफ 40 वीं वाहिनी 03. गुईंगबाऊ डेमी, इंस्पेक्टर बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
04. सौरभ यादव एसआई बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
05. नवीन प्रकाश सिंह एसआई बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
🟦 कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सतत कार्यवाही से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।


