Home Blog पीओएस मशीन सुचारू रूप से कार्य करने से किसानों को हो रहा...

पीओएस मशीन सुचारू रूप से कार्य करने से किसानों को हो रहा उर्वरक का वितरण

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 29 मई 2026/ दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ‘सहकारी समितियों में कर्मचारियों की मनमानी’ के संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोयलीबेड़ा में 06 कर्मचारी पदस्थ हैं, इनमें से 25 मई को कार्यालय में 03 कर्मचारी उपस्थित रहे। समिति प्रबंधक सुबरन सिंह नाग कोयलीबेड़ा समिति के अतिरिक्त चारगांव समिति के भी प्रभार पर हैं। चारगांव समिति का पीओएस मशीन खराब होने के कारण नया पीओएस मशीन लेने के लिए वे उक्त दिवस को रायपुर जाने के कारण कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। कार्यालय में 02 लिपिक शोभीराम आंचले और अश्वन कुमार पटेल पदस्थ हैं, शोभीराम आंचले अवकाश पर थे, जिनका आवेदन उनके द्वारा दिया गया था। लिपिक अश्वन कुमार की पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने एवं चिकित्सा उपचार के कारण वे कार्यालय में लगभग 11.30 बजे उपस्थित हुए। सहकारी समिति में पदस्थ ऑपरेटर श्रीमती देवंतीन बघेल कार्यालय में उपस्थित थीं। ऑपरेटर विपिन कुमार उसेण्डी 25 मई को समिति प्रबंधकों की बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में उपस्थित होने के कारण कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। उपरोक्त कारणों से तीन कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। कार्यालय में पदस्थ चतुर्थ कर्मचारी उपस्थित था।
उप संचालक कृषि ने बताया कि 25 मई सोमवार को ऑनलाइन सोसायटी माड्यूल में उर्वरक का स्टॉक प्रदर्शित नहीं होने के कारण उर्वरक का वितरण नहीं किया जा सका। पीओएस मशीन से रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद आगे प्रोसेस नहीं होेने के कारण उर्वरक का वितरण नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 26 मई से पीओएस मशीन सुचारू रूप से कार्य कर रहा है और किसानों को उर्वरक का वितरण किया जा रहा है।
क्रमांक/558/सुरेन्द्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here