Home Blog केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा करेगी...

केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा करेगी विभिन्न कार्यक्रम- अजय जामवाल

0

कांकेर। केंद्र में भारत के यशस्वी व लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरण कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, जिला संगठन प्रभारी रंजना साहू की उपस्थिति व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

अजय जामवाल ने समग्र मार्गदर्शन देते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करें।

Ro.No - 13759/40

श्री जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में नई गति, नई पहचान और नई ऊंचाई हासिल की है। मजबूत अर्थव्यवस्था से दुनिया में बढ़ता भारत का सम्मान है । हाईवे, एक्सप्रेसवे, मेट्रो और वंदे भारत से बेहतर कनेक्टिविटी मिली। डिजिटल इंडिया और UPI से हर हाथ में डिजिटल शक्ति आई । उज्ज्वला योजना से करोड़ों माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिली । स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते AIIMS और अस्पतालों की बढ़ती सुविधाएं दी जा रही। सौर ऊर्जा और स्वच्छ ऊर्जा से आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ रहे है ।
जिला संगठन प्रभारी रंजना साहू ने आगामी कार्ययोजना के बारे में बताते हुए कहा कि 8 जून से 14 जून के बीच जिले से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच जनसंपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान, प्रगति पदयात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों के सफल संचालन के लिए जिले एवं मंडल स्तर पर टोली का गठन भी किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने बताया कि मेक इन इंडिया से उत्पादन, रोजगार और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला । प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्का घर मिला। स्टार्टअप, स्किल और रोजगार से युवा शक्ति को नया अवसर मिला। 12 सालों में भारत ने केवल विकास नहीं देखा, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और बदलाव का नया अध्याय लिखा है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजा पांडेय ने व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री जितेंद्र मरकाम ने किया ।

कार्यशाला में विधायक विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व सांसद मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर सहित भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला व मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

बैठक के अंत में वरिष्ठ प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा एवं मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष स्व.भरत मटियारा को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में जिलापदधिकारी, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here