जिले में काष्ठ शिल्प की तलाशी संभावनाएं*
उत्तर बस्तर कांकेर, 30 मई 2026/केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के निर्देशानुसार माओवाद के उन्मूलन उपरांत बस्तर संभाग में आजीविका एवं नियोजन कार्यक्रमों के बेहतर ढंग से संचालन हेतु नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद (गुजरात) के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा क्षेत्र का व्यापक दौरा किया गया। इसके तहत मण्डल के सदस्यों ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित श्री अजय मण्डावी से भेंट कर जिले में काष्ठ शिल्प एवं इससे जुडे़ कार्यों की जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने शुक्रवार 29 मई की देर शाम को श्री मण्डावी के गोविंदपुर स्थित प्रशिक्षण स्थल सह निवास पहुंचकर उनसे चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लकड़ी से तैयार किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के शिल्प कला की बारीकियों की जानकारी ली तथा इसकी संभावनाओं को लेकर वार्तालाप किया। प्रतिनिधि मण्डल में एनआईडी के डायरेक्टर श्री अशोक मण्डल, प्रो. त्रिधा गज्जत, प्रोडक्शन डिजाइनर श्री नसीम शेख, डिजाइनर सुश्री ग्रीष्मा शामिल थे। जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी तथा एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि विगत 18 एवं 19 मई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बस्तर प्रवास पर शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने प्रारंभिक तौर पर 70 बेस कैंपों को वीर शहीद गुण्डाधूर सेवा डेरा के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। इसके तुरंत पश्चात उन्होंने स्थानीय आदिवासियों की आजीविका एवं सर्वांगीण विकास के लिए इन कैंपों में बहुउद्देशीय गतिविधियां एवं कार्यक्रम संचालित कर शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ प्रदाय करने के उद्देश्य से एनआईडी के प्रतिनिधि मण्डल ने बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों सहित कांकेर जिले का प्रवास कर सेवा डेरा कैंप में नवीन गतिविधियां संचालित करने के संबंध में संभावनाओं की जानकारी ली।
क्रमांक/567/सिन्हा



