🟨 पुलिस अधीक्षक कार्यालय,
🟥 जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
🟩 दिनांक : 27 मई 2026
🔳 कांकेर डीआरजी टीम ने रेंज स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक बनाई जगह।
🔳प्रतियोगिता में बस्तर रेंज के जिलों सहित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं एसटीएफ की टीमों ने लिया भाग।
🔳 समापन अवसर पर खिलाड़ियों को ट्रॉफी, ₹30,000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।
🔳 कांकेर पुलिस डीआरजी खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं बेहतर समन्वय का दिया परिचय।
🔷 कांकेर डीआरजी टीम ने बीजापुर पुलिस द्वारा आयोजित रेंज स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता “कोड़सा बीजापुर प्रतियोगिता-2026” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान कांकेर टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
🔷 प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 मई 2026 से 27 मई 2026 तक पुलिस लाइन खेल मैदान बीजापुर में किया गया, जिसमें बस्तर रेंज के विभिन्न जिलों की डीआरजी टीमों सहित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं एसटीएफ की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें कांकेर डीआरजी टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं समन्वय से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
🔷 प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का परिचय देते हुए सुरक्षा बलों के बीच आपसी समन्वय एवं सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया। कांकेर टीम के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की अधिकारियों एवं उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहना की गई।
🔷 समापन अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं एवं सुरक्षा बलों में अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं तथा समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
🔷 अधिकारियों ने बताया कि “कोड़सा” बीजापुर का अर्थ नव अंकुरित पौधा है। जिस प्रकार एक नया पौधा विकसित होकर मजबूत वृक्ष बनता है, उसी प्रकार पूरा क्षेत्र अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी सकारात्मक सोच एवं जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



