Home Blog प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 134वां संस्करण सुना...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 134वां संस्करण सुना गया

0

 

एमसीबी/खोगापानी। भारतीय जनता पार्टी हसदेव मंडल अंतर्गत नगर पंचायत खोगापानी के विभिन्न बूथों पर रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया। बूथ क्रमांक 305 सहित विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम के प्रसारण का सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न प्रेरणादायक विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने एथलेटिक्स के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी युवा धावक अनिमेष कुजूर द्वारा 100 मीटर दौड़ में बनाए गए रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की। इसके साथ ही देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच विभिन्न राज्यों के पारंपरिक पेय पदार्थों एवं आम के फलों की विविधता पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने केरल के आलूवा में संचालित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम, विदेश यात्रा के दौरान प्राप्त चोल कालीन प्राचीन ताम्रपत्रों, खगोल विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि तथा नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत संचालित डॉल्फिन एम्बुलेंस के माध्यम से गंगा डॉल्फिन के सफल रेस्क्यू जैसे विषयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले मल्हार क्षेत्र का विशेष रूप से जिक्र किया।

Ro.No - 13759/40

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को भारत की संस्कृति, इतिहास, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे लोगों के प्रेरणादायक कार्यों से परिचित कराता है। यह कार्यक्रम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के लिए भी प्रेरित करता है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेता धीरेन्द्र विश्वकर्मा, भाजपा हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास, जितेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक चंदन केवट, चिकित्सक डॉ. हरिलाल सिंह, इरशाद अहमद, नोवेल सिंह, अब्दुल अजीज, रामरतन चौधरी, चंदन सिंह, राजेश प्यासी, अनिल तिवारी, अजीत बड़ात्या सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here