Home छत्तीसगढ़ मल्हार की ऐतिहासिक धरोहर की प्रधानमंत्री ने की सराहना, ‘मन की बात’...

मल्हार की ऐतिहासिक धरोहर की प्रधानमंत्री ने की सराहना, ‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव

0

 

 

Ro.No - 13759/40

मस्तूरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देशभर के सामने प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मल्हार (प्राचीन मल्लालपत्तन) की ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्ता की विशेष रूप से सराहना की।

 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मल्हार स्थित प्राचीन चतुर्भुज विष्णु प्रतिमा एवं माँ डिंडेश्वरी देवी मंदिर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह स्थल भारतीय संस्कृति और स्थापत्य कला की अनमोल धरोहर है। उन्होंने इस विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।

 

कार्यक्रम की 134वीं कड़ी मस्तूरी विधानसभा के बूथ क्रमांक 117 में सुनने का सौभाग्य क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल महामंत्री श्यामलाल पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि भास्कर पटेल, लखन पटेल, सरपंच हरदीप सूर्यवंशी, सुमित विश्वकर्मा, सुरेश, रिंकू चंद्राकर, सिंधु केवट, कोमल पटेल, अभिषेक बंदे पटेल, गंगाराम तथा रुद्रांश सूर्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री द्वारा मल्हार की ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिलने से मल्हार के साथ क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि इससे पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here