🟥 थाना बड़गांव
🟥 जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
🟥 दिनांक : 31 मई 2026
⏺️चोरी किए गए चांदी के जेवर एवं नगदी के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।
⬜पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री रवि कुजूर पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड़गांव पुलिस को चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
⬜प्रार्थिया द्वारा थाना बड़गांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21.05.2026 को वह अपने भाई शंकर सलाम के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गांव आई हुई थी। विवाह समारोह के दौरान उसने अपना लाल रंग का बैग एक कमरे में रखा था, जहां अन्य लोगों के बैग भी रखे हुए थे। उक्त बैग में रखे पर्स में ₹5,000 नगद एवं एक जोड़ी पुरानी चांदी की पायल रखी हुई थी। कुछ समय बाद देखने पर पर्स सहित नगदी एवं चांदी की पायल गायब मिली।
⬜प्रार्थिया द्वारा जानकारी देने पर उसके भाई शंकर सलाम ने बताया कि उसने ग्राम मसूर के एक व्यक्ति के पास संदिग्ध अवस्था में देखा था। शिकायत के आधार पर थाना बड़गांव में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 305, 312 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
⬜विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदेही की पतासाजी कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके पश्चात उसके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।
⬜गिरफ्तार आरोपी का नाम
राजाऊ राम वड्डे पिता – श्याम सिंह वड्डे
उम्र – 25 वर्ष निवासी – स्कूलपारा, मसूर, थाना बड़गांव, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
⬜बरामद मशरूका
🔹 एक जोड़ी पुरानी चांदी की पायल, कीमत लगभग ₹12,000।
🔹 एक जोड़ी पुरानी चांदी की पायल एवं एक जोड़ी बिछिया, कीमत लगभग ₹8,000।
🔹कुल लगभग ₹20,000 मूल्य का चोरी माल बरामद किया गया है।
🔹आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
⬜पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अच्युत चंद्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक भोजराज मौर्य, आरक्षक रविंद्र नेताम, आरक्षक टीकाराम घोघरे, आरक्षक मनोज निर्मलकर एवं आरक्षक दिनेश गढ़िया का विशेष योगदान रहा।
📢कांकेर पुलिस की अपील
अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस की अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



