Home कांकेर कुशल, संवेदनशील एवं जनोन्मुख पुलिस नेतृत्व तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण...

कुशल, संवेदनशील एवं जनोन्मुख पुलिस नेतृत्व तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम,कांकेर जिले में पदस्थ हुए 12 प्रशिक्षु उप निरीक्षक

0

 

 

Ro.No - 13759/40

⏹️ कांकेर जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की पदस्थापना।

⏹️ व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से निखरेगी पुलिसिंग की दक्षता ।

⏹️ अपराध विवेचना, कानून-व्यवस्था, यातायात एवं सामुदायिक पुलिसिंग का मिलेगा प्रशिक्षण।

 

🟪 पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा नियुक्त 12 नवीन प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को जिला स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु पदस्थ किया गया है। इन प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिस कार्यप्रणाली के विभिन्न आयामों का मैदानी स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे भविष्य में दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर सकें।

 

🟪 पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें अपराध विवेचना,

कानून-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन, बीट प्रणाली, सामुदायिक पुलिसिंग, जनसंपर्क, साइबर अपराधों की प्रारंभिक जांच, महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में पुलिस कार्यवाही तथा पुलिस प्रशासन की विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

 

🟪 प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु उप निरीक्षक वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुभवी थाना प्रभारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे तथा वास्तविक परिस्थितियों में पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं को समझते हुए अपने व्यावसायिक कौशल का विकास करेंगे। साथ ही उन्हें नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, त्वरित समस्या समाधान, प्रभावी संवाद एवं जनविश्वास आधारित पुलिसिंग की अवधारणा से भी अवगत कराया जाएगा।

 

🟪 इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को एक सक्षम, अनुशासित, संवेदनशील एवं जनोन्मुख पुलिस अधिकारी के रूप में विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में समाज के सभी वर्गों को बेहतर, प्रभावी एवं पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध करा सकें।

 

🟪 पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवीन प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का कांकेर पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि का पूर्ण लाभ उठाने, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने तथा उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी बनने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

 

🟪 कांकेर पुलिस परिवार की ओर से सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को सफल प्रशिक्षण एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here