Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री की सादगी सुशासन तिहार दौरान सुदूर क्षेत्र कोण्डापल्ली पहुंच खाट में...

मुख्यमंत्री की सादगी सुशासन तिहार दौरान सुदूर क्षेत्र कोण्डापल्ली पहुंच खाट में बैठ सुना ग्रामीणों की समस्याएं

0

 

हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Ro.No - 13759/40

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम कोण्डापल्ली पहुंचे। यहां आयोजित जनचौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनके त्वरित निराकरण के लिए प्रयासरत है। वही इस दौरान मुख्यमंत्री खाट में बैठ अपनी सादगी का पहचान दिया नाक के लोगों की समस्याएं भी सुनी। जनचौपाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम कार्ड तथा किसान हितग्राही योजनाओं सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर उसका लाभ मिले।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

सुदूर और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र के इस गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जनपद पंचायत अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार, विशेष सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क रजत बंसल, कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here