Home कांकेर असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 04 जून को

असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 04 जून को

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 जून 2026/ जिले के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हंे सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।

Ro.No - 13848/159

सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये 04 जून को लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में कांउसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here