Home छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, किसान हित में सक्रिय भूमिका...

भाजपा किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, किसान हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

0

 

 

Ro.No - 13759/40

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की परिचयात्मक बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुरारी नायक, प्रदेश संयोजक कैलाश पंडा, प्रकल्प संयोजक कुलकित चंद्रा, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री हरिनाथ खूंटे, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचरण पटेल एवं परिमल चंद्र, तथा सह संयोजक राधा मोहन पाणिग्रही उपस्थित रहे।

इसके अलावा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अहीर यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री योगेश्वर साहू सहित जिले के 12 मंडलों के किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री बैठक में शामिल हुए।

बैठक में केडार मंडल से उदित राम साहू, कोसीर से भूषण चंद्र, भेड़वन-गुडेली से विक्रम सिंह पटेल, सारंगढ़ मंडल से शशिकांत तिवारी, लेन्ध्रा मंडल से संतराम पटेल, सरसीवा मंडल से जितेंद्र साहू, प्रहलाद साहू (महामंत्री), छगनलाल साहू (महामंत्री), भटगांव मंडल से जगदीश साहू, रमेश पटेल (महामंत्री) तथा बिलाईगढ़ मंडल से सोहनलाल साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुरारी नायक ने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा का एक सशक्त संगठन है, जो वर्षभर किसानों के हितों के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाना होगा तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देनी होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को प्रदेश में अग्रणी स्थान दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचकर किसानों की समस्याओं को समझने, उनके समाधान के लिए प्रयास करने तथा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।

बैठक में संगठन की मजबूती, किसान कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा किसान हित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here