Home Blog सुशासन तिहार: ग्राम कोटतरा में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने किया सामग्री व...

सुशासन तिहार: ग्राम कोटतरा में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने किया सामग्री व किट वितरण

0

*कहा- योजनाएं कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखनी चाहिए*
*ग्रामीणों की मांग पर तीन निर्माण कार्यों का ऐलान किया*

उत्तर बस्तर कांकेर, 05 जून 2026/ प्रदेश सरकार द्वारा 01 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार तथा बस्तर मुन्ने कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल व युवा कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव आज चारामा विकासखण्ड के ग्राम कोटतरा पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाआंे के तहत ग्रामीणों को सामग्री एवं उपकरण वितरित किए। इस दौरान उन्होंने नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्राम कोटतरा में आयोजित सुशासन तिहार तथा बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के अंतर्गत समाधान शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति शासन की योजनाओं का लाभ लेने से अछूता न रहे, इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार व बस्तर मुन्ने के तहत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का संतृप्तिकरण करने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हांेने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाएं कागजों पर नहीं, लोगों के घरों और धरातल पर फलीभूत होते दिखनी चाहिए। श्री साव ने ग्रामीणों को आगे बढ़कर तथा जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने ग्राम कोटतरा में नवीन राशन भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए स्वीकृति करने, ग्राम जामबहार के प्राथमिक शाला में बालक-बालिका शौचालय निर्माण हेतु 01 लाख रूपए तथा ग्राम कांटागांव के आंगनबाड़ी भवन में निर्माण कार्य के लिए 01 लाख 50 हजार रूपए प्रदाय करने की घोषणा की।
उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, मिनी बीज किट, राशन कार्ड, मछली जाल एवं आईस बॉक्स वितरित किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित घर की चाबी हितग्राहियों को सौंपी। इसी तरह उप मुख्यमंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वधान में पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के रस्म अदायगी की गई तथा दो बच्चो का अन्नप्राशन कराया गया। इसके अलावा तीन कुपोषित बच्चो को सुपोषण किट वितरित किए तथा चार बच्चो को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके पहले उन्होंने ग्राम पंचायत कोटतरा में 18 लाख 42 हजार रूपए की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण किया एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, नागरिक श्री महेश जैन, राजा देवनानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here