⏹️ चौकी दुधावा में आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 34 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया गया हेल्थ चेकअप।
⏹️स्वस्थ पुलिस बल के माध्यम से बेहतर एवं प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
🟦 पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य, कल्याण एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार विभिन्नकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर चौकी दुधावा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
🟦शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान तथा उन्हें स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। पुलिसिंग जैसे चुनौतीपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य में निरंतर सक्रिय रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए इस प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।
🟦स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारवंडी की चिकित्सकीय टीम, जिसमें डॉ. जितेन्द्र देवदास, एच.एस. विनोद, लोकेश मरकाम एवं श्रीमती सुनीता नेताम (आरएचओ) शामिल थे, द्वारा चौकी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
🟦शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शारीरिक स्थिति सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। चिकित्सकीय दल द्वारा पुलिस कर्मियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त विश्राम करने तथा योग एवं व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी गई।
🟦कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस बल के स्वास्थ्य, मनोबल एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।



