*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी।मस्तूरी तहसील कार्यालय में प्रकरण की फाइलें लटकने की आम शिकायत हमेशा से रहती थी इन्हीं शिकायतों के बीच मस्तूरी की तहसीलदार शिल्पा भगत पर वकीलों तथा आम नागरिकों ने उनके संवेदनशीलता और काम की रफ्तार से वकीलों तथा आम नागरिकों में बेहद खुशी है। खुशी का कारण यह है कि पुर्व में जो तहसीलदार थे उनके कार्यकाल में प्रकरणों को लेकर वकीलों तथा आम नागरिकों में चिंता की लकीर थी क्योंकि उनके प्रकरणों का निपटारा वर्षों से नहीं हो पा रहा था।
*2 महीने में रिकॉर्ड 214 प्रकरणों का निपटारा*
वकील राजीव चंदेल सुलेखा श्रीवास संदीप मिश्रा तथा अन्य वकीलों के साथ आम नागरिकों ने बताया कि मस्तूरी में तहसीलदार शिल्पा भगत की पदस्थ होने के बाद पिछले दो माह में नामांतरण सीमांकन , आर्थिक सहायता, रास्ता विवाद, विविध वसूली तथा बंटवारे से जुड़े रिकॉर्ड 214 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। मस्तूरी तहसील के इतिहास में दो महीने के भीतर इतनी बड़ी संख्या में प्रकरण निपटाने का यह पहला मामला है तहसीलदार द्वारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण को देखकर वकीलों तथा आम नागरिकों में उम्मीद की किरण जगी है। जिससे वे बेहद खुश हैं लोगों का मानना है कि अब राजस्व से जुड़े मामले मस्तूरी तहसील कार्यालय में लंबे समय तक लंबित नहीं रहेंगे।
तहसीलदार शिल्पा भगत का ये कदम सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और तत्परता का साक्षात उदाहरण है।



