Home कांकेर महतारी वंदन योजना: जिले की हितग्राहियों से 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्यतः...

महतारी वंदन योजना: जिले की हितग्राहियों से 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्यतः पूर्ण कराने की अपील

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर 11 जून 2026/राज्य शासन के द्वारा समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों का ई-केवायसी कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुक्रम मे महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित समस्त महिलाओं का ई-केवायसी कराया जाना है।

Ro.No - 13759/40

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जिले में महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 1.80 लाख महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित किया जा रहा है। इनमें से लगभग 1.72 लाख महिलाओं का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है। इस प्रकार कांकेर जिले में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित शेष लगभग 8 हजार हितग्राहियों का ई-केवायसी कराया जाना है। इन महिलाओं के नाम व सूची संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के महतारी वंदन एप के लॉगिन आईडी में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि केवल इन्हीं महिलाओं का ई-केवायसी निकट के कॉमन सर्विस सेंटर या संबंधित ग्राम पंचायत में वीएलई के द्वारा निःशुल्क कराया जा सकता है, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। हितग्राही द्वारा निर्धारित समयावधि में ई-केवाईसी नहीं कराए जाने की स्थिति में अगले माह से उनके महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त होने में असुविधा होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित ऐसी समस्त महिलाएं जिनका ई-केवायसी करना शेष है, से अपील की है कि केवल वे महिलाएं ही आवश्यक अभिलेखों यथा (अद्यतन आधार कार्ड की मूलप्रति एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से महतारी वंदन योजना का हितग्राही पंजीयन क्रमांक लेकर) निकट के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में उपस्थित होकर अपना ई-केवायसी 30 जून 2026 के पूर्व पूर्ण कराए ताकि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत निरन्तर लाभान्वित किया जा सके। इस सबंध में अधिक जानकारी के लिए निकट की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित पर्यवेक्षक से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here