Home बिलासपुर मस्तूरी में अवैध ईंट भट्ठे पर राजस्व विभाग की कार्रवाई, 20 हजार...

मस्तूरी में अवैध ईंट भट्ठे पर राजस्व विभाग की कार्रवाई, 20 हजार ईंटें जब्त

0

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

 

Ro.No - 13759/40

मस्तूरी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ राजस्व विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोनी में संचालित एक अवैध पंजा ईंट भट्ठे पर राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार शुभांगी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान भट्ठा संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और वैधानिक अनुमति नहीं मिलने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 20 हजार तैयार ईंटों को जब्त कर लिया। जब्त की गई ईंटों को पंचायत सचिव के सुपुर्द कर दिया गया है।

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों और अन्य राजस्व संबंधी अनियमितताओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध भट्ठा संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग की कार्रवाई का स्वागत करते हुए ऐसे मामलों में लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। जांच के दौरान नायब तहसीलदार शुभांगी तथा पटवारी धीरज मिश्रा सचिव जितेंद्र कोसले, सरपंच कोटवार तथा अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here