Home कांकेर अपराधों में नियंत्रण के साथ सुरक्षा और विश्वास सबसे बड़ी जिम्मेदारी –...

अपराधों में नियंत्रण के साथ सुरक्षा और विश्वास सबसे बड़ी जिम्मेदारी – डी आर टंडन

0

 

*मस्तूरी एसडीओपी डी आर टंडन का किया गया स्वागत*

Ro.No - 13848/159

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

मस्तूरी में नवनियुक्त एसडीओपी डी आर टंडन का पत्रकारों एवं स्थानीय लोगो ने सौजन्य भेंट कर बुके देकर आत्मीय स्वागत किया गया। भेंट मुलाकात के दौरानडी आर टंडन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता थाना क्षेत्रो में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और विश्वास की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाती है तथा इस दिशा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। जनता के प्रति संवेदनशीलता को पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए उन्होंने कहा कि थाना में आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या को धैर्य पूर्वक सुनना और उन्हें न्याय दिलाने का कार्य हमारी पूरी टीम का प्राथमिक कर्तव्य है इसे हम और आप मिलकर निर्वहन करेंगे।
भेंट मुलाकात के समय नई दुनिया किरण दूत के प्रमोद अवस्थी, स्टेट टीवी इंडिया के प्रमुख सुधीर सुमन छत्तीसगढ़ सद्भाव संघ के संभागीय उपाध्यक्ष आमिर खान, स्टेट टीवी इंडिया के आकाश राय, दुर्गेश चंद्राकर, राहुल राय, सौमित्र शुक्ला, मोनू यादव, प्रकाश अवस्थी तथा अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here