Home Blog व्यापारी संघ नैमेड की पहल: श्रमदान से चमका बस स्टैंड, हर रविवार...

व्यापारी संघ नैमेड की पहल: श्रमदान से चमका बस स्टैंड, हर रविवार चलेगा स्वच्छता अभियान

0

बीजापुर@रामचन्द्रमं एरोला – स्वच्छ भारत अभियान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में व्यापारी संघ नैमेड के नेतृत्व में रविवार, 14 जून 2026 को बस स्टैंड नैमेड में विशेष श्रमदान कर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने निर्णय लिया कि आगामी दिनों में प्रत्येक रविवार को किसी एक सार्वजनिक स्थल का चयन कर सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, ताकि नैमेड को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक ग्राम के रूप में विकसित किया जा सके।
अभियान में व्यापारी संघ अध्यक्ष सेंड्रा श्रवण, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पटेल, ग्राम प्रमुख लच्छू ओयाम, उपसरपंच दीपक कोरसा, पंचायत सचिव अशोक गिरी, आनंद राव, बालाराम सेन, रिंकू सिंह, गुलाब सिंह सहित समस्त व्यापारी साथी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इसमें निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here