एमसीबी/भारतीय जनता युवा मोर्चा हसदेव मंडल के अध्यक्ष अनीष सिंह (मिक्कू) ने मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए आज 18वीं बार रक्तदान किया। वे वर्ष 2017 से लगातार जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करते आ रहे हैं और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य भी कर रहे हैं।
अनीष सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।
क्षेत्र के लोगों एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। अनीष सिंह (मिक्कू) द्वारा लगातार 18वीं बार रक्तदान किया जाना युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश है तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी सजगता को दर्शाता है।



