Home रायगढ रायगढ़ केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत पर कांग्रेस ने...

रायगढ़ केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत पर कांग्रेस ने गठित की जांच समिति विधायक विद्यावती सिदार सहित 6 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी

0

 

रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा

Ro.No - 13848/159

लैलूंगा 15 जून 2026। रायगढ़ केंद्रीय जेल में बंद 28 वर्षीय विचाराधीन बंदी संजय बघेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गंभीर चर्चा छेड़ दी है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मामले की निष्पक्ष जांच एवं वास्तविक तथ्यों को सामने लाने के लिए छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद को समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति में लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राणलहरे, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश, रायगढ़ ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र नेगी तथा रायगढ़ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा यादव को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

कांग्रेस द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि रायगढ़ केंद्रीय जेल में हुई इस मौत को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह जेल प्रबंधन, मृतक के परिजनों, स्थानीय नागरिकों एवं संबंधित पक्षों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी एकत्रित करे। समिति घटना के सभी पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस द्वारा गठित यह जांच समिति मामले की सच्चाई सामने लाने और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। वहीं, इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों के अधिकारों को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका सामने आती है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। समिति को जल्द से जल्द घटनास्थल का दौरा कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस घटनाक्रम के बाद रायगढ़ जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और मृतक के परिजनों सहित आम नागरिक भी मामले की निष्पक्ष जांच एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें कांग्रेस की जांच समिति की रिपोर्ट और प्रशासनिक जांच के निष्कर्षों पर टिकी हुई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here