Home Blog जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल शरबत...

जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण का आयोजन

0

रायगढ़। सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा मानवता और जनसेवा के तहत एक सराहनीय पहल की गई। संस्था की ओर से रविवार को इतवारी बाजार, गौरी शंकर मंदिर रोड स्थित अजय फैंसी स्टोर्स के सामने तपती गर्मी से बेहाल राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस सेवा प्रकल्प के तहत बाजार आने-जाने वाले लोगों, रिक्शा चालकों, महिलाओं और बच्चों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। भीषण गर्मी के इस मौसम में ठंडी राहत पाकर राहगीरों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई और उन्होंने संस्था के इस निस्वार्थ प्रयास की जमकर सराहना की।
जेसी सीए गुलशन अग्रवाल संस्था के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल ने कहा कि इस समय पूरा शहर भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में प्यासे राहगीरों को शीतल शरबत उपलब्ध कराना हमारा परम सामाजिक दायित्व है। संस्था भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखेगी। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी आदित्य अग्रवाल की मुख्य भूमिका रही।इन सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थितिइस पुनीत सेवा कार्य में जेसीआई रायगढ़ सिटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जेसी विशाल अग्रवाल, जेसी निकेत अग्रवाल, जेसी अमन अग्रवाल (आरटीओ), जैसी विकास (ऊर्जाकॉन), जैसी आकाश अग्रवाल, जेसी आयुष अग्रवाल, जेसी सुमित मित्तल, जेसी सुमन दत्ता, जेसी शुभम गोयल, जेसी वेदांग बेरीवाल और जेसी सक्षम अग्रवाल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्वयं उपस्थित होकर उत्साहपूर्वक लोगों को शरबत वितरित किया और अपनी सहभागिता निभाई।उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here